IPL 2020 में पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनके भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की हैं। माइकल वॉन को अभी भी इस बात पर शक हैं कि पृथ्वी शॉ उतने अच्छे बल्लेबाज भी नहीं हैं, जितना अच्छा उन्हें बताया गया हैं।
पृथ्वी शॉ ने IPL 2020 में अपनी शुरुआत काफी अच्छी की थी, जहाँ उन्होंने शुरूआती 4 मैचों में ही 2 अर्द्धशतकीय पारियां खेली और आरसीबी के खिलाफ पांचवें मुकाबले में भी 42 रन बनाए। हालाँकि इसके बाद से ही पृथ्वी शॉ IPL 2020 में संघर्ष कर रहे हैं, जिसके चलते पिछले कुछ मैचों में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में अपनी जगह तक नहीं बना पाए।
यह रोचक खबरें भी पढ़ें:
- IPL 2020 से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा, मुश्किल में मुंबई इंडियंस की टीम
- IPL 2020: इन 3 बड़ी गलतियों के कारण DC को मिली SRH के खिलाफ बड़ी हार
पृथ्वी शॉ का पिछली चार पारियों में स्कोर 4, 0, 0 व 7 रन रहा हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर करके अजिंक्य रहाणे को टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया हैं। पृथ्वी शॉ अब तक IPL 2020 के 10 मैचों में सिर्फ 209 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका औसत भी लगभग 21 का रहा हैं।
IPL 2020: पृथ्वी शॉ के भविष्य को लेकर चिंतित माइकल वॉन
पिछले एक सप्ताह में कई पूर्व क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की स्थिति पर अपनी राय दे चुके हैं। उन्होंने एक बल्लेबाज के तौर पर पृथ्वी शॉ की खामियों से लेकर उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति तक के बारे में बात की हैं। इन्ही में से एक हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन। माइकल वॉन का मनना हैं कि IPL 2020 में शॉ जब बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उनका मन ग्राउंड पर होता ही नहीं हैं। वॉन ने इस दौरान यह भी सवाल उठाया कि क्या पृथ्वी शॉ उतने ही बेहतर ओपनर हैं, जितना सबने कहा था।
“मुझे पता हैं कि टी-20 काफी जोखिम भरा प्रारूप हैं, लेकिन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अब भी लगातार रन बना रहे हैं। वह एक अच्छा स्कोर बनाने के बाद बार बार अच्छा स्कोर बनाने के काबिल हैं। शॉ लगातार ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जब मैंने सुना कि वह मैदान तक पर नहीं जा रहे हैं, उन्हें थोड़े समय की जरुरत हैं, यह मेरे लिए चिंता का विषय हैं। क्या वह सच में इतने काबिल हैं, जितना सबने कहा था?” माइकल वॉन ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा।
“कई बार ऐसा होता हैं कि किसी खिलाड़ी को बहुत जल्दी बड़े स्तर पर ले आते हैं, अब मैं ऐसा नहीं कह रहा हूँ कि वह इस समय पर पृथ्वी शॉ हैं। लेकिन अगर वह जल्दी ही प्रदर्शन करना शुरू नहीं करते हैं, मुझे नहीं लगता वह उतने अच्छे हैं, जितना सबने कहा था। पृथ्वी शॉ लगातार वह शानदार पारियां नहीं खेल रहे हैं जिसके चलते हुए उन्हें IPL 2020 की टीम में रखा जाए,” माइकल वॉन ने कहा।
पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर करने के बाद IPL 2020 में सलामी जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी समस्या बन गयी हैं, जिसके चलते उन्हें लगातार पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं। पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर करने के बाद अजिंक्य रहाणे को टीम में मौका दिया गया था, लेकिन वह भी कुछ खास प्रदर्शन अभी तक नहीं कर पाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के पिछले 6 मैचों में सिर्फ एक ओपनिंग साझेदारी 10 से अधिक रनों की हुई हैं। वहीँ तीन साझेदारियों सिर्फ 0 रन पर टूटी हैं, जो टीम के लिए बड़ी समस्या हैं। स्थिति ऐसी हैं कि अब तक IPL 2020 की सबसे संतुलित टीम मानी जा रही दिल्ली कैपिटल्स अब प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें