AUS v IND सीरीज के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में वनडे, टेस्ट व टी-20 टीम जारी की थी। हालाँकि इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन तीनों सीरीज का क्या कार्यक्रम होगा, यह स्पष्ट नहीं किया था। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की तरफ से वनडे, टी-20 व 4 टेस्ट की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी हैं।
भारतीय इस दौरे की शुरुआत AUS v IND वनडे सीरीज के साथ करेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 नवम्बर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहाँ इससे पहले भारतीय टीम अपना क्वारैंटाईन भी बिताएगी। इसके बाद दूसरा वनडे भी 29 नवम्बर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला जाएगा। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 2 दिसम्बर को मानुका ओवल में खेला जाएगा।
यह रोचक खबरें भी पढ़ें:
- AUS v IND: BCCI ने वनडे व टी-20 सीरीज के लिए जारी की भारतीय टीम
- AUS v IND: BCCI ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए घोषित की भारत की टेस्ट टीम
वनडे सीरीज के बाद AUS v IND के बीच तीन मैचों की एक टी-20 सीरीज खेली जायेगी जिसका पहला मुकाबला 4 दिसम्बर को मानुका ओवल में ही खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम एक बार फिर सिडनी जायेगी जहाँ 6 दिसम्बर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सीरीज का दूसरा टी-20 खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम टी-20 मुकाबला भी 8 दिसम्बर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला जाएगा।
वनडे और टी-20 सीरीज को समाप्त करने के बाद AUS v IND के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जायेगी, जिसका पहला टेस्ट मैच डे-नाईट होगा। यह मैच 17-21 दिसम्बर के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। माना जा रहा हैं कि इस टेस्ट मैच के लिए दर्शकों को भी स्टेडियम में आने की अनुमति होगी। सीरीज का अगला मुकाबला 26-30 दिसम्बर के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट एक बार फिर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 7-11 जनवरी के बीच खेला जाएगा। वहीँ सीरीज का अंतिम मुकाबला 15-19 जनवरी के बीच खेलकर भारतीय टीम अपने AUS v IND दौरे का समापन करेगी।
AUS v IND दौरे के लिए भारतीय टीमें
वनडे स्क्वाड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवीन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी।
टी-20 स्क्वाड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रवीन्द्र जडेजा, वाशिंगटन सुन्दर, युजवेंद्र चहल। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।
टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, रिषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, मोहम्मद सिराज।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें