बेन स्टोक्स व मार्लोन सैमुअल्स के बीच क्रिकेट के मैदान पर झड़प कई बार देखी जा चुकी हैं, लेकिन यह झगड़ा अब मैदान के बाहर भी शुरू हो गया हैं। दरअसल कुछ समय पहले बेन स्टोक्स ने ऑकलैंड और दुबई में अपने क्वारैंटाईन अनुभव साझा किया था, जहाँ उन्होंने कहा था कि यह अनुभव इतना खराब था कि वह इसे अपने सबसे बड़े दुश्मन मार्लोन सैमुअल्स के लिए भी नहीं चाहेंगे।
ऐसा लगता हैं कि मार्लोन सैमुअल्स को बेन स्टोक्स का यह बयान कुछ पसंद नहीं आया और इसके बाद सैमुअल्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बेन स्टोक्स के परिवार पर कई भद्दे कमेंट किये और स्टोक्स की पत्नी क्लेयर के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया। बेन स्टोक्स के परिवार के साथ ही मार्लोन सैमुअल्स ने क्रिकेट दिग्गज शेन वार्न और कुछ वेस्ट इंडियन खिलाड़ियों पर भी भद्दी टिप्पणी की।
“ICC cricketing world ben b**ch stokes Shane b**ch warn and a few b**ch west indians cricketers who sell out sextillion7thpower is nothing to f**k with my army bigger and we richer (Sic),” सैमुअल्स ने अपनी स्टोरी में लिखा।
यह रोचक खबरें भी पढ़ें:
- AUS v IND: BCCI ने वनडे व टी-20 सीरीज के लिए जारी की भारतीय टीम
- AUS v IND: BCCI ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए घोषित की भारत की टेस्ट टीम
मार्लोन सैमुअल्स की इस स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट माइकल वॉन ने ट्विटर पर भी पोस्ट किया और उनकी इस अभद्र प्रतिक्रिया के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि बेन स्टोक्स का यह छोटा सा मजाक इस हद तक नहीं जाना चाहिए था।
“यह भयानक हैं, मार्लोन सैमुअल्स। हम रंगभेद को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। बेन स्टोक्स द्वारा छोटा सा मजाक इस हद तक कैसे जा सकता हैं,” माइकल वॉन ने मार्लोन सैमुअल्स की स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा।
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम में बेन स्टोक्स के मेंटर शेन वार्न ने भी मार्लोन सैमुअल्स द्वारा भद्दी टिप्पणी के बाद इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। जानकारी के लिए बता दे कि कुछ सालों पहले बिगबैश लीग के एक मुकाबले के दौरान शेन वार्न व मार्लोन सैमुअल्स के बीच भी झड़प हुई थी। शेन वार्न को जब मार्लोन सैमुअल्स की स्टोरी के बारे में पता चला तो उन्होंने भी सैमुअल्स की इस हरकत की आलोचना की।
“मुझे बस अभी पता चला कि सैमुअल्स ने बेन स्टोक्स और मेरे बारे में क्या पोस्ट किया हैं। यह बेहद दुखद हैं, क्योंकि उन्हें मदद की जरुरत हैं, लेकिन उनके पास कोई दोस्त नहीं हैं। यहाँ तक कि उनके पुराने साथी खिलाड़ी भी नहीं। सिर्फ इसलिए कि आप साधारण क्रिकेटर हैं, आपको साधारण इंसान बनने की जरुरत नहीं हैं। कहीं से मदद लो बेटे,” शेन वार्न ने अपने ट्वीट में कहा।
मार्लोन सैमुअल्स की अभद्र टिप्पणी पर बेन स्टोक्स की प्रतिक्रिया
बेन स्टोक्स ने खुद भी अभी तक सीधे तौर पर मार्लोन सैमुअल्स के इस अभद्र व्यवहार का जवाब नहीं दिया हैं। हालाँकि कुछ समय पहले उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर मार्लोन सैमुअल्स की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमे वह एक सम्मानित क्रिकेटर की तरह नजर आ रहे हैं। जाहिर तौर पर बेन स्टोक्स इशारों इशारों में यही कहना चाहते थे कि एक अच्छे क्रिकेटर को ऐसा करना शोभा नहीं देता।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें