महेंद्र सिंह धोनी को खेल जगत में सबसे सम्मानित खिलाड़ी के तौर पर चुना गया हैं। सेलिब्रिटीज की ग्लैमरस लाइफ और जिस दुनिया के आसपास वो खुद को रखते हैं, उसे फैंस द्वारा ब्रांड का नाम दिया गया हैं। ऐसे लोगों का नाम ही दुनिया में एक ब्रांड की तरह बन जाता हैं, जिन्हें बाकी लोग फॉलो करते हैं। हालाँकि सेलिब्रिटीज की इस ब्रांड वैल्यू को बनाए रखने में उनकी निजी, प्रोफेशनल व मीडिया में उनकी इमेज बड़ी भूमिका निभाती हैं। यह कोई नयी अवधारणा नहीं हैं, लेकिन इसी बीच इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स ने इस पर एक बड़ा सर्वे जारी किया हैं। इस सर्वे में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे सम्मानित खिलाड़ी के तौर पर चुना गया हैं।
हाल ही में TIARA ( ट्रस्ट, आइडेंटिटी, अट्रैक्टिव, रेस्पेक्ट एंड अपील) रिसर्च ने सेलिब्रिटीज के ह्यूमन ब्रांड्स के तौर पर एक खास स्टडी की। यह एक विशेष तरह की रिसर्च हैं जिसका प्रैक्टिकल जापान की एक प्रसिद्द एजेंसी Rakuten द्वारा किया जाता हैं। 2020 में आये इसके परिणामों ने यह खुलासा किया हैं कि अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा विश्वास किये जाने वाले और सम्मानित व्यक्तित्व हैं। वहीँ इस सूची में दो भारतीय क्रिकेटरों ने भी अपनी जगह बनाई हैं।
खेल जगह में इस समय पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम पहले स्थान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी को इस समय खेल जगत में सबसे अधिक विश्वास के काबिल और सम्मानित व्यक्ति माना जाता हैं। वहीँ दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को सबसे अधिक सम्मानित कपल माना गया हैं। विराट कोहली ने इसके अलावा के और सूची में भी अपनी जगह बनाई हैं।
यह रोचक खबरें भी पढ़ें:
- केएल राहुल को टेस्ट टीम में जगह मिलने पर पूर्व दिग्गज ने जताई आपत्ति
- सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जगह न मिलने से भड़के हरभजन सिंह, बीसीसीआई को लगाई फटकार
खेल जगत में सबसे अधिक आकर्षक दिखने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली, सानिया मिर्जा के साथ पहले स्थान हैं। वहीँ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को सबसे आकर्षक कपल की सूची में सबसे ऊपर जगह मिली हैं।
इस सर्वे में 23 शहरों के 60000 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था, ताकि 180 सेलिब्रिटीज को ऊपर दिए गए 5 पॉइंट्स के आधार पर एनालाइज किया जा सके। इस रिसर्च के बारे में और भी अधिक बार करते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स के चीफ मेंटर संदीप गोपाल ने भी इस पर अपने विचार रखे। संदीप ने बताया कि सेलिब्रिटीज विज्ञापन की दुनिया का सबसे अहम हिस्सा हैं। इस समय यदि आप ऑनलाइन भी कोई विज्ञापन देखते हैं तो इस बात के काफी ज्यादा संभावना हैं कि उसमे कोई बड़ा सेलेब्रिटी होगा।
महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली का IPL 2020 में प्रदर्शन
महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली वर्तमान में IPL 2020 में अपनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कर रहे हैं। लगभग एक वर्ष से भी अधिक समय के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस वर्ष आईपीएल में अपना अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार IPL 2020 के प्लेऑफ से बाहर हो गयी हैं। महेंद्र सिंह धोनी खुद भी इस सीजन 11 पारियों में सिर्फ 199 रन बना पाए हैं।
दूसरी तरफ विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। आरसीबी की टीम इस सीजन 11 मैचों में से 7 मैच जीतकर 14 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। इस सीजन विराट कोहली का बल्ला भी जमकर बोला हैं और वह IPL 2020 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली इस सीजन 11 मैचों में लगभग 60 के औसत से 415 रन बना चुके हैं।




